अल्मोड़ा-जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ गणेश चन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 9 जून से 14 जून तक आईटीबीपी बिमोला अल्मोड़ा में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।प्रथम दिवस के योगा प्रोटोकॉल कार्यक्रम में स्वस्थ एवं तनावमुक्त रखने के लिये योग अनुदेशको द्वारा आईटीबीपी के अधिकारीयों /कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के आसनों वृक्षासन,ताड़ासन, अन्य योग क्रियाएं सिखाने के साथ ही प्राणायाम का अभ्यास कराया गया एवं प्रतिभागियों को स्वस्थ्य रहने एवं मानसिक तनाव से मुक्त रहने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाने एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।मुख्य अतिथि कमांडेंट आईटीबीपी अल्मोड़ा रहे।कार्यक्रम में डा हृषिकेश तिवारी,डॉ मुकेश सिंह,योग अनुदेशक श्रीमती पूजा रावत,विवेक बिष्ट ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *