अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में राज्यपाल एवं कुलाधिपति लैफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के प्रथम बार आगमन पर कुलपति प्रो सतपाल सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस विश्वविद्यालय में आकर उनका हदृय प्रफुल्लित है।उन्होंने कहा कि वे इससे पूर्व इस आध्यात्मिक भूमि में स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में अब तक क्यों नहीं आ पाया यह लगातार उनके हृदय में आ रहा है।उन्होंने कहा कि वे यहां की समस्याओं,संसाधनों की न्यूनता, संरचनात्मक अभाव,शिक्षकों एवं कार्मिकों की कमी आदि से अवगत हैं। कुलपति से मेरी इस संबंध में हमेशा चर्चा होती है।उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विश्वविद्यालय को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय में जनसंसाधनों, प्रयोगशालाओं,पुस्तकालय को उन्नत बनाने,क्रीड़ा मैदान को बेहतर करने आदि लिए वे प्रयासरत हैं तथा विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने के लिए लगातार पूर्ण सहयोग करे़गे। उन्होंने भविष्य की चुनौती को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस,मेटा वॉर,कम्प्यूटर तकनीक,सूचना एवं प्रौद्योगिकी,जनसंचार एवं साइबर सुरक्षा के साथ फोरेंसिक विज्ञान क्षेत्र में विद्याथियों को प्रशिक्षित करने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग को राष्ट्रीय स्तर का मीडिया संस्थान बनाकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने की दिशा में कार्य करने के लिए कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट से वार्ता की और जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ ललित जोशी को चार महीने में चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करने के लिए निर्देश दिए।विश्वविद्यालय में एनसीसी के कैडेट्स, छात्रा कैडेट्स की उपलब्धियों,खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कुलपति,बटालियन,विश्वविद्यालय एवं ए एन ओ डॉ ममता पंत को बधाइयाँ दी।उन्होंने एन सी सी के कैडेट्स एवं खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली को बधाई दी।शिक्षकों के शोध एवं अकादेमिक क्षेत्र की उपलब्धियों को सुनकर खुशी जाहिर की तथा कहा कि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करें।उन्होंने कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की इन उपलब्धियों के लिए सराहना करते हुए बधाइयाँ दी।उन्होंने आगे कहा कि यहां के सभी संकायाध्यक्ष अनुभवी हैं एवं उनका अनुभव एक बेहतर विश्वविद्यालय बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियां साझा की और उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि उनके दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय को शोध,शिक्षा एवं अकादेमिक क्षेत्र में बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है तथा आगे भी एक परिवार के रूप में कार्य कर इस विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर का सबसे बेहतर संस्थान बनाने के लिए कार्य करने की बात कही गयी।साथ ही राज्यपाल को विश्वविद्यालय में आ रही समस्याओं,चुनौतियाँ से अवगत कराते हुए उपलब्धियों को भी साझा किया।कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने इस बैठक का संचालन करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धि बताई और उन्होंने महामहिम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय में शोध आदि गतिविधियों से अवगत कराया।परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने आभार जताते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।इसके उपरांत कुलाधिपति द्वारा कंप्यूटर विज्ञान विभाग की लैब का निरीक्षण किया।विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विज्ञान डॉ. पारुल सक्सेना को कंप्यूटर विज्ञान और साइबर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया।इस बैठक/संवाद कार्यक्रम में प्रो जगत सिंह बिष्ट,प्रो सुशील कुमार जोशी,प्रो अनिल कुमार यादव,वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन सिंह बिष्ट, प्रो ए के नवीन, प्रो शेखर चन्द्र जोशी, प्रो जे एस बिष्ट, डॉ एच आर कौशल, प्रो रिजवाना सिद्धिकी,प्रो गिरीश चन्द्र साह,लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत,डॉ दीपक सागर,लियाकत अली,डॉ ललित चन्द्र जोशी ने अपना परिचय देते हुए विश्वविद्यालय एवं अपने संकायों/विभागों से संबंधित जानकारी दी।इस आयोजन में देवेंद्र पोखरिया,रवींद्रनाथ पाठक,गोविंद मेर,मनीष तिवारी,दीवान राम,दीवान, पंकज कुमार,जयवीर नेगी,पूरन कनवाल आदि के साथ विश्वविद्यालय के कार्मिकों ने सहयोग दिया।
