अल्मोड़ा-कल रात्रि कॉलर विनोद द्वारा डायल 112 में रात्रि 11:30 सूचना दी कि वह परिवार सहित देहरादून से अपने गांव चकरोटी देघाट जा रहे थे,नैल से आगे जंगल में उनकी गाड़ी का टायर फट गया है उनके साथ महिला व बच्चे भी हैं और इस्टेमिनी भी पंचर है।इस सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में डायल 112 टीम हेड कांस्टेबल सुरेश चंद कानि हेमंत मनराल,कानि रविंद्र कंबोज मौके पर पहुंचे और घनघोर जंगल में फसे परिवार को डायल 112 वाहन में बिठाकर सुरक्षित 16 किमी दूर उनके घर चकरोटी तक सकुशल पहुंचाया।संकट के समय पुलिस टीम से मिली मदद से पूरा परिवार खुश था और सहायता के लिये धन्यवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *