अल्मोड़ा-दिनांक 5 जून को होटल शिवालिक के सभागार में शहर के प्रबुद्धजनों द्वारा अपनी बुजुर्ग विरासत को नए रंगरूप में संवारने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।डॉ जे सी दुर्गापाल एवं कमल कुमार बिष्ट द्वारा सभी प्रबुद्धजनों के मध्य 85 वर्ष तक के आयु के बुजुगों को इस आयोजन में सम्मान स्वरूप उनके जीवन के विचार और अनुभवों को साझा करने एवं नई पीढ़ी के लोगों के मध्य एक प्रेरणास्पद संदेश दिए जाने हेतु चर्चा की गई।इस सम्मान समारोह में आज चयनित बुजुर्ग जिनके मध्य हम साथी के कर्मठ सदस्यों ने उनके घर जाकर एक स्वस्थ माहौल में उनके विचारों को साझा किया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।29 जून रविवार को दोपहर 3 बजे से इस भव्य और ऐतिहासिक हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम को द होटल शिवालिक इन के मुख्य सभागार में संपन्न कराया जाएगा।बैठक में कमल जोशी,मनोज सनवाल,वसुधा पंत, भूपेंद्र वल्दिया,शिरीष कपूर,शंकर दत्त भट्ट,आशीष वर्मा,दीवान सिंह,मनोहर नेगी,कमल कुमार बिष्ट,राघव पंत,हेमा डालाकोटी,चंद्रमणि भट्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *