अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा रेंज के कफ़ड़खान अनुभाग अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज डीनापानी व हरेला वन क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वी.डी पांडे प्रधानाध्यापक द्वारा की गयी।साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस वर्ष 2025 थीम ending plastic pollution globally पर शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया,जिसके अंतर्गत प्लास्टिक पर निर्भरता कम करने का संकल्प लिया गया एवं एक पेड़ माँ के नाम पहल के अंतर्गत अनुभाग के प्रत्येक कर्मचारी द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया गया।जिसमें विभिन्न प्रजातियां जैसे बांज, उत्तीस,देवदार,राउल आदि पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से हरेंद्र सिंह सतवाल वन दरोगा, रोशन कुमार वन बीट अधिकारी,कंचन कुमार भोला वन वीट अधिकारी, महेंद्र प्रसाद वन बीट अधिकारी,कुमारी रेनू,आनंद सिंह,पान सिंह,जोगाराम एवं कमल किशोर आदि उपस्थित रहे।
