अल्मोड़ा-आज थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट तथा थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील बिष्ट द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्रों के ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी ली गयी गोष्ठी में ग्राम प्रहरियों को गाव वासियों के साथ ग्रामों में घटित होने वाले अपराधों,चोरी,अवैध शराब, गांजा की तस्करी,महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं कोविड नियमों का पालन करने तथा लोगों को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया सल्ट में उप चुनाव हेतु सभी ग्राम प्रहरियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा सभी ग्रामप्रहरियों को अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में सल्ट विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत पूरे जनपद में आचार संहिता लागू है जिसके अंतर्गत समस्त शस्त्र धारकों के शस्त्र थाने में जमा कराए जाने हैं।अतः अपने अपने गांव के लाइसेंस धारकों के लाइसेंसी शस्त्र तत्काल थाने में जमा कराए जाना सुनिश्चित करेंगे तथा सभी ग्राम चौकीदारों को चुनाव में कानून एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी की तैयारी की हालत में रहने व जोश एवं उत्साह के साथ चुनाव ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया गया।