अल्मोड़ा-आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद अल्मोड़ा में व्यापक रूप से वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।विशेष रूप से हवालबाग मंडल के कोसी क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।इसमें क्षेत्रीय प्रशासन,सामाजिक संगठनों आम जनमानस ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।जनपद के सभी मंडलों में आज पर्यावरण दिवस को विशेष रूप से मनाया गया। हर क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रतीकात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए,भाजपा कार्यकर्ताओ ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और इसे संरक्षित करने का संदेश दिया।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत हवालबाग कोसी में पेड़ लगाया।इसके बाद मटेला कोसी पंप हाउस में जलसंस्थान अल्मोड़ा के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए उतने ही आवश्यक हैं जितना शुद्ध वायु और जल।आज का यह प्रयास न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए लाभकारी है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ,हरित और सुरक्षित पर्यावरण सौंपने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों से बचने का संकल्प लिया।वृक्षारोपण की जिम्मेदारी तभी सार्थक होगी जब हम इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे।उल्लेखनीय है कि एक स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण न केवल मानव जीवन के लिए जरूरी है बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।ऐसे प्रयास समाज में एक सकारात्मक सोच का संचार करते हैं और लोगों को प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।आज भाजपा हवालबाग मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश नयाल,भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष सुनील बिष्ट,कुंदन कुमार बिष्ट,गोविंद बिष्ट,मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट,मंडल महामंत्री सुंदर मटियानी,किशन बिष्ट, गौरव कांडपाल,सुनील नेगी,दीवान बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *