अल्मोड़ा-राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन,नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष नमामि गंगे कार्यक्रम ने एक नई पहल करते हुए योग शिविरों के साथ-साथ आसपास स्थित मंदिरों और मठों में वेद, पुराणों और नदी सभ्यता पर विशेष चर्चा की जा रही है। इन संवादों में वेदों, पुराणों में वर्णित नदियों के महत्व, गंगा नदी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भूमिका पर चर्चा की जा रही है। इसी क्रम में न्यायप्रिय देवता भगवान गोलू देवता धाम चितई मंदिर अल्मोड़ा में नमामि गंगे वेद पुराण कार्यक्रम का हुआ।कार्यक्रम का प्रारंभ है दीप प्रजनन के साथ मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र मेहरा, योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चंद भट्ट, विशिष्ट अतिथि हरीश चंद्र उप्रेती, नरेंद्र सिंह मनराल,हिमांशु ,लल्लन कुमार सिंह,रजनीश जोशी,हिमानी रॉबिन ने संयुक्त रूप से मिल कर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष को अंग वस्त्र भेंट की।योग शिक्षक रजनीश जोशी ने बताया कि वेदों में जल,वायु और अग्नि जैसे पंचमहाभूतों को देवतुल्य स्थान प्राप्त है। गंगा इन्हीं में से एक दिव्य तत्व है, जो योग, अध्यात्म और संस्कृति को जोड़ने वाली कड़ी है।योग शिक्षक डॉक्टर गिरीश अधिकारी ने बताया कि आज के युग में यदि हम प्रकृति, जल और जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को वैदिक ज्ञान के अनुरूप बना लें, तो पर्यावरण संरक्षण अपने-आप जीवनशैली का हिस्सा बन जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट की संरक्षण में चल रहा है जिसमें डॉक्टर भट्ट का लक्ष्य है 21 जून तक उत्तराखंड के अनेक मठ मंदिरों में वेद पुराण व योग पर चर्चा हो व आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन डॉ गिरीश अधिकारी जी ने किया साथ ही अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया कार्यक्रम में गोलू देवता धाम चितई मंदिर अल्मोड़ा की जनता जनार्दन,हरिदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे जिन्होंने इस कार्यक्रम में बढ़ चढकर हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम में आम जनमानस,मीना,पंकज राठौर,पूजा सैनी,आशीष,संतोष बिष्ट,पूजा बोरा , हेमंत खनका,अजय सिराड़ी,जय सिराड़ी,पवन सिराड़ी,गीतांशी तिवारी, बेबी शुक्ला,महक वर्मा,किरन बिष्ट, आदित्य गुरुरानी,अंकित बिष्ट,योगेश पाल आदि उपस्थित रहे।
