अल्मोड़ा-प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह इस जनपद के भ्रमण पर आ रहे है।उन्होंने बताया कि राज्यपाल दिनॉंक 5 जून 2025 को प्रातः 10ः50 बजे कैंचीधाम से प्रस्थान कर 12 बजे कुमाऊँ रेजीमेंट सेन्टर रानीखेत पहुॅचकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।2ः30 बजे कुमाऊँ रेजीमेंट सेन्टर रानीखेत से कौसानी के लिए प्रस्थान करेंगे।उन्होंने बताया कि राज्यपाल दिनॉंक 6 जून 2025 को कौसानी से प्रस्थान कर 11ः35 बजे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा पहुॅचकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। 12ः30 बजे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 12ः35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।12ः45 से 2 बजे तक सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।4 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 4ः20 बजे चितई गोलू देवता मन्दिर पहुॅचकर पूजा अर्चना करेंगे।4ः50 बजे चितई गोलू देवता मन्दिर से प्रस्थान कर 6 बजे जागेश्वर धाम पहुॅचकर पूजा अर्चना करेंगे।6ः30 बजे जागेश्वर धाम से प्रस्थान कर 6ः40 बजे द ग्रीन विलेज ईको रिसार्ट जागेश्वर पहुॅचकर रात्रि विश्राम करेंगे।उन्होंने बताया कि राज्यपाल दिनॉंक 7 जून 2025 को प्रातः 9ः30 बजे द ग्रीन विलेज ईको रिजोर्ट जागेश्वर से प्रस्थान कर 10ः40 बजे कसारदेवी मन्दिर पहुॅचकर पूजा अर्चना करेंगे।11ः00 बजे कसार देवी मन्दिर से प्रस्थान कर 12ः10 बजे स्वामी विवेकानन्द धाम आश्रम काकड़ीघाट पहुॅचकर धाम में भ्रमण करेंगे। 12ः50 बजे स्वामी विवेकानन्द धाम आश्रम काकड़ीघाट से राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *