चम्पावत-आज चम्पावत में सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार द्वारा जो एक अप्रैल 2021 से बिजली,पानी के दामों में बढ़ोत्तरी कर लोगों पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है उसके विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कहा कि भाजपा सरकार एक अप्रैल को अप्रैल फूल बना कर जनता को छलने का काम कर रहीं हैं।तीरथ सरकार के फैसले को लेकर युवा कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बस स्टैंड चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।जिलाध्यक्ष. प्रहरी ने कहा कि जहाँ दिल्ली जैसे राज्य में बिजली,पानी फ्री दिया जा रहा है वहीं उत्तराखण्ड में डबल इंजन की सरकार आम जनता को राहत देने की जगह महंगाई से मार देना चाहती है।उन्होंने कहा कि तीरथ सरकार को उत्तराखण्ड में छ: माह का पानी का बिल माफ करना चाहिए और बिजली के दरों में वृद्धि को कम कर जनता को राहत देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि लाक डाऊन के बाद से आम जनता का कारोबार चौपट है।वहीं सरकार आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ा कर उन्हें और परेशान कर रही है।प्रदर्शन में विकास साह जिला महामंत्री,हरीश चौधरी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश खर्कवाल (पप्पू),चिराग फर्त्याल जिला महामंत्री युवा कांग्रेस,रोहित बिष्ट सभासद, मयूख चौधरी,तरूण वर्मा,उमापति जोशी,गिरीश पटवा,प्रकाश बोहरा, दान सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहें।