अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में किए गए विभिन्न कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आ रही चुनौतियों और विश्वविद्यालय के क्रिया कलापों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सात एम ओ यू,स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र,देवभूमि उद्यमिता केंद्र,हैप्पीनेस सेंटर,शोध सलाहकार समिति के साथ फोरेंसिक विज्ञान,हिमालयन फोटोग्राफी,दर्शनशास्त्र,एन सी सी से संबंधित पाठ्यक्रमों के संचालन एवं सम्बद्ध सभी परिसरों में 40 से अधिक रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के संचालन,आई क्यू ए सी के कार्य, खेल गतिविधियों,पुस्तकालय व्यवस्था,परीक्षा सुधार कार्यक्रम, योग एवं जनजागरूकता अभियान आदि के बारे में विस्तार से अवगत कराया।महामहिम कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिष्ट को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आ रही चुनौतियों और प्रत्येक समस्या को दूर किया करेंगे और शीघ्र ही विश्वविद्यालय आएंगे।उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को देश के अग्रणीय विश्वविद्यालय के समकक्ष लाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
