अल्मोड़ा-उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की जनपद कार्यकारणी की तृतीय बैठक शक्ति सदन अल्मोड़ा में आहूत की गयी जिसमें जनपद अल्मोड़ा के समस्त सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।सदस्यों ने मुख्य रूप से जिन समस्याओं से अवगत कराया उनमें पुरानी पेंशन बहाली,विभाग में मेट/बेलदारो की कमी,गोल्डन कार्ड की विसंगतिया,प्रशासनिक राजनेतिक हस्तक्षेप का विरोध,सेपरेट गैलरी (पदोन्नती हेतु),अभियंताओं को 10 साल में 5400 ग्रेड पे का लाभ मिलने,जलसंस्थान /ज़लनिगम का राजकीयरण,फील्ड कर्मचारियों को बायोमैट्रिक में छूट मिलने,नव नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं की ट्रेनिंग शीघ्र कराई जाने आदि पर चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इं दीपक महिपाल ने की एवं संचालन ई प्रकुला जोशी जनपद सचिव द्वारा किया गया।बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य एस०एस० डंगवाल मण्डल अध्यक्ष (कु0म0) के अन्यत्र स्थानांतरण होने पर उन्हें जनपद द्वारा सम्मानित किया गया. बैठक में मण्डल सचिव ललित शर्मा शाखा अध्यक्ष अल्मोड़ा/ रानीखेत दीपक जोशी,इं उमेश लाल लाह इं प्रकाश कन्याल,इं मनीष कुमार,इ शेखर पाण्डे,इं जीवेश वर्मा,इं पंकज जीना,इं दीपक टम्टा,इं सिद्धार्थ शाह,इं० अशोक सिंह,इं इन्द्र मोहन,इं विपिन तिवारी,इं कुन्दन बिष्ट,इ हिमांशु जोशी,इं पुनीता रती,इं मिनिका ताकुली,इ स्वाति परवाल,इं सुमन परिहार,इं कमल पालीवाल, इं संजय कुमार, इं मयंक जोशी, ई विशाखा पंत,ई विपिन तिवारी, इं प्रदीप जोशी,ई अंकित सिंह,ई रचना,ई कमलेश,ई आशीष पाण्डेय, ई प्रेमा पाटनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *