अल्मोड़ा-आज शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार को कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में पुष्कर सिंह भैसोड़ा मंडलीय अध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊँ-मंडल के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में पदोन्नति का परित्याग नियमावली 2024 में तत्काल पूर्व की भांति संशोधन किए जाने,शिक्षा विभाग में विभाग के कार्यालय भवनो की स्थिति को ठीक करने एवं आधुनिक संसाधनों को उपलब्ध कराए जाने तथा कार्यालय कार्मिकों को लैपटॉप उपलब्ध कराने हेतु,कार्यालयों में बढ़ते कार्यभार के दृष्टिगत उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय,खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था एवं जिला मुख्यालय में पदों की संख्या को कार्यालय प्रबंध हित में स्वीकृत पदों में परिवर्तन करते हुए अन्य पद स्वीकृत आदि कार्मिको की समस्याओ पर विस्तार से चर्चा की गयी।ज्ञापन देने वालों में पंकज जोशी पूर्व जिला मंत्री,दुर्गा सिंह नेगी जिला मंत्री,पान सिंह मेर जिलाध्यक्ष,मुकेश जोशी पूर्व जिला मंत्री,जितेन्द्र बोरा पूर्व जिलाध्यक्ष आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *