अल्मोड़ा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चौघानपाटा स्थित जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के कार्यालय में एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.श।जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे।संचार के क्षेत्र में आज देश ने जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं वो सभी राजीव गांधी के वृहद और दूरदर्शी सोच कर परिणाम है।उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि राजीव गांधी आतंकी हमले में मृत्यु होने के चलते जल्दी इस दुनिया से चले गए और उनकी सोच और विचारों का वृहद लाभ देश को नहीं मिल पाया।पर कांग्रेस पार्टी आज भी उनके विचारों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की नीति पर काम करती रहेगी।श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जामंत्री पूरन रौतेला,परितोष जोशी,महेश चन्द्र आर्य,विनोद वैष्णव,अजीत कार्की, आनंद सिंह बिष्ट,नारायण दत्त पांडे, जिला महामंत्री गीता मेहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत,सुभांशुु रौतेला, बाल विक्रम सिंह रावत,पवन मेहरा, जगदीश तिवारी,मनोज बिष्ट,रोहित रौतेला,अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *