अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।दिनांक 14.04.2025 को चन्द्रशेखर तिवारी मैनेजर दी नैनीताल बैंक लि0 अल्मोड़ा एलआरसाह रोड अल्मोड़ा ने तहरीर दी कि अभियुक्तगणों द्वारा आपराधिक षड़यन्त्र रचकर धोखाधड़ी से लोन की बैंक लिमिट को बढ़ाकर नैनीताल बैंक से कुल 1,01,67,890 रुपये का ऋण प्राप्त कर बैंक को हानि पहुंचाने सम्बन्धी दी गयी थी।जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 32/2025 धारा 318(4)/61(2)/316(5) बीएनएस में एफआईआर पंजीकृत की गयी थी।जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज दिनांक 17.05.2025 को अभियुक्त राहुल पंत को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता राहुल पंत उम्र- 29 वर्ष पुत्र हेम चन्द्र पंत निवासी त्यूनरा निकट गोपालधारा अल्मोङा है।
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उ0नि0 बृजमोहन भट्ट प्रभारी चौकी बेस,हे0कानि0 कपिल राठी,कानि0 हरदीप सिंह शामिल रहे।
