अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अल्मोड़ा प्रीमियर लीग 2025 के टूर्नामेंट शुरू हो चुके है।इस बार 6 टीम इसमें प्रतिभाग कर रही हैं।गुरुवार के दिन जय गोलू क्रिकेटर और जिला पंचायत के बीच मैच खेला गया। इस टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के युवा क्रिकेटर और पत्रकार रोहित भट्ट भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं।इस मैच में रोहित ने 6 विकेट अपने नाम किये।जय गोलू क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में उन्होंने 237 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला पंचायत की टीम सिर्फ 151 रन ही बना पाई। जिसमें रोहित भट्ट ने 3.1 ओवर में 9 रन देखकर 6 विकेट झटके।उनके प्रदर्शन से उनकी टीम में उनसे और भी ज्यादा उम्मीद बढ़ गई है।
