अल्मोड़ा-ललिता बिनवाल स्मारक समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2024 – 2025 में अल्मोड़ा नगर के बालिका विद्यालयों की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा में अपने अपने विद्यालय में प्रथम दो स्थानों में रहने वाली बालिकाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय की एक निर्धन छात्रा को भी आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए चेक सौंपे गए।इसके साथ ही 71 वर्षीय श्रीमती स्नेहलता कपूर जी को ज्योतिष व योग के क्षेत्र में सिरसा आसन की सटीकता के लिए यहाँ यह भी एक महत्वपूर्ण पहलू है कि इनके द्वारा यह महारत 54 साल की आयु पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त की गयी तथा कु० शगुन त्यागी को सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कु० रिया बोरा प्रथम,कु०दीपिका त्रिरुवा द्वितीय व कु० सुहानी मुस्यूनी तृतीय रही।निर्णायकों में गिरीश चन्द्र मल्होत्रा तथा अन्य सभी सहयोगी रहे।स्पॉटिंग सोशियल इंटेलिजेंस प्रतियोगिता‌ में कृतिका जोशी प्रथम, कु० निकिता द्वितीय,कु० मेघा जोशी तृतीय रही।इसके निर्णायक व परीक्षक गिरीश चन्द्र मल्होत्रा तथा सहयोगी कैलाश छिम्वाल‌ रहे।एक्सटेम्पोर स्पीच में प्रथम स्थान पर कु० हर्षिता जोशी,द्वितीय स्थान पर कु० ममता भटृ व सोनू बिष्ट तृतीय स्थान पर रही।इसके निर्णायक की भूमिका में डा० चन्द्र प्रकाश फुलोरिया,सौरभ सनवाल और डा० धारा बल्लभ पाण्डेय रहे।इसके पश्चात चले मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट ने अपने उद्बबोधन में विद्यार्थियों को सदैव मेहनत,ईमानदारी व परिश्रम से परीक्षा में सफलता का गुरुमंत्र दिया।विशिष्ट अतिथि रूप में पूर्व कुलपति एवं कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो० जे० एस० बिष्ट,डॉ. धनी आर्या,प्रो० रुबीना अमान ने भी बालिकाओं को कैरियर से जुड़े विषयों को केन्द्र में रखकर टिप्स दिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गणित विभागाध्यक्ष प्रो० सुशील जोशी ने बच्चों से कहा कि शिक्षा/परीक्षा का कोई भी शार्टकट नहीं होता है और केवल और‌ केवल गहन अध्ययन के साथ निरन्तरता हर विषय में बहुत ही आवश्यकीय है।इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान की होनहार शोध छात्रा स्वर्गीय ललिता बिनवाल के पिता पूर्व सहायक कुलसचिव एन डी बिनवाल ने भी सम्बोधित कर अपने उद्गार व्यक्त किये।अन्त में स्वर्गीय ललिता बिनवाल और देश के लिए बलिदान हुए वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गयी।कार्यक्रम का संचालन गिरीश चन्द्र मल्होत्रा व कैलाश छिम्वाल‌ द्वारा संयुक्त‌ रुप से किया गया।इस अवसर पर‌ प्रदीप गुरुरानी, दीपक गुरुरानी, श्रीमती मनीषा, देवेंद्र धामी, हेम पाण्डेय, नन्दा बल्लभ बुधानी, हरीश कनवाल, गणेश तिवारी, देवी दत्त जोशी, गिरीश जोशी, डा० युगल पाण्डेय, डा० कालीचरण यादव, माधवानन्द शर्मा, राजेन्द्र सिंह राणा, बहादुर सिंह, राजेश पाण्डेय, प्रकाश भट्ट, जयवीर सहित मेधावी छात्राओं के अभिभावक, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *