अल्मोड़ा-आज विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस समिति के तत्वाधान में किया गया। यह रक्तदान वीपीकेएस के सौजन्य से किया गया।जिसमें संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकांत एवं उनके सहयोगियों द्वारा रक्तदान किया गया। कुल रक्तदान 16 यूनिट हुआ।यह रक्तदान मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को दिया गया ताकि इस रक्तदान से जरूरतमंदों की मदद हो सके।इस अवसर पर डॉ दुर्गापाल, रेडक्रास अध्यक्ष आशीष वर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी,ब्लड बैंक से डॉ आशीष जैन एवं उनकी टीम द्वारा सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *