अल्मोड़ा-देशभर में बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में अल्मोड़ा में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के निर्देशानुसार मोदी सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल और जिला महासचिव संजीव कर्म्याल के नेतृत्व में अनोखे तरह से विरोध करते हुए सांकेतिक रूप से पेट्रोल पंप पर गहरी नींद में सोए प्रधानमंत्री मोदी को नींद से जगाने का प्रयास किया।युवा कांग्रेस के जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल ने कहा कि युवा कांग्रेस मोदी सरकार को तब तक चैन से नहीं बैठने देगी जब तक देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम नहीं होंगी।उन्होंने कहा कि अनियंत्रित महंगाई से मोदी ने आम जनता की कमर तोड कर रख दी है। जनता पर गैस सिलेंडर,राशन,पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें लाद कर मोदी सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस जनविरोधी सरकार को जगाने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता निरन्तर इनकी गलत नीतियों का विरोध करेंगे।कार्यक्रम में जिला महासचिव सुनील कठायत,ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग विक्रम नेगी,विपुल कार्की,दीक्षान्त कोरंगा,हनी कार्की,संजू सिंह,अमित नेगी,हर्षित दुर्गापाल,सुनील ग्वाल, भास्कर कर्मयाल सहित दर्जनों यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।