अल्मोड़ा-राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खूंट, धामस,सेनार,चाण,रौन डाल में कोसी नदी पर पुल बनाने और सड़क पर डामरीकरण करने तथा जीआईसी खूंट विद्यालय में पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने और उत्तराखंड में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने वाला आंदोलन को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।सरकार द्वारा विकास कार्यों को धन के अभाव में नहीं किए जाने के विरोध में आंदोलनकारी गांव-गांव जाकर के भीख मांग रहे हैं और एक-एक रुपए की धनराशि लोगों से एकत्र कर रहे हैं। महिला शक्ति का जबरदस्त समर्थन इस पूरी मुहिम को मिल रहा है और क्षेत्र वासियों का कहना है कि यह क्षेत्र की अस्मिता की लड़ाई अब बन चुकी है और आने वाले समय में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और पूरा क्षेत्र इसमें भाग करेगा।आज इसी क्रम में यह आंदोलन खूंट,धामस,धारी,लटवाल गांव,बलसा क्षेत्र में चलाया गया जहां पर भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ।आज के अभियान में सरला देवी ग्राम प्रधान खूंट,निरंजन पांडे, हरीश पांडे,कृष्ण चंद्र पांडे, मनोज कुमार ,झूमर राम ,रजनी देवी, अंजू देवी ,त्रिलोक राम ,बसंती देवी, राधा देवी,लक्ष्मी देवी,राजेंद्र प्रसाद, सौरव कुमार ,सचिन कुमार ,अशोक कुमार, रणजीत सिंह बिष्ट ,सौरभ सिंह, भगवत सिंह, मोहन सिंह, पूर्व प्रधान नवीन कुमार ,प्रमोद कुमार, गोपाल राम, आनंद सिंह ,प्रताप सिंह, भूपाल बिष्ट ,विनोद कुमार ,आनंद सिंह भोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *