अल्मोड़ा-रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा द्वारा नगर निगम सभागार में एक भव्य और गरिमामयी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम मानवता की भावना रखी गई जो सेवा,करुणा और समर्पण जैसे रेडक्रॉस के मूल मूल्यों को उजागर करती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के चेयरमैन आशीष वर्मा ने की।संचालन सचिव विनीत बिष्ट द्वारा किया गया।गोष्ठी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नगर निगम महापौर अजय वर्मा,सीओ जी डी जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी पंत समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।सम्मान प्राप्त करने वालों में चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. अमित सुकोटी,डॉ. धीरज राज, सामाजिक क्षेत्र से राघव पंत,पार्षद अमित साह मोनू,सैन्य क्षेत्र से कर्नल थापा,जीवन सिंह रॉयल,खेल क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट, साहित्य संस्कृति से त्रिभुवन गिरी महाराज,रीता दुर्गापाल,शिक्षा से गोकुल मेहता तथा संगीत से नेहा आगरी शामिल रहे।सभी ने अपने सम्मान को प्रेरणास्रोत बताते हुए रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।रेडक्रॉस के वरिष्ठ सदस्य डॉ. जी.सी. दुर्गापाल ने संस्था के इतिहास और समाज में इसके व्यापक योगदान पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सिर्फ आपदा राहत तक सीमित नहीं बल्कि रोजमर्रा की समस्याओं में भी लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है।वक्ताओं में शंकर दत्त भट्ट ने रेडक्रॉस की निःस्वार्थ सेवा भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। सीओ जी डी जोशी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेगा।कार्यक्रम की शुरुआत जादूगर प्रकाश चंद्र शर्मा द्वारा की गई जिन्होंने अपने जादू के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया।समापन पर चेयरमैन आशीष वर्मा ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और युवाओं से रेडक्रॉस के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने महापौर से सोसाइटी के लिए भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निवेदन भी किया।कार्यक्रम में मनोज सवाल,हरीश कनवाल,हरेंद्र बिष्ट, कपिल मल्होत्रा,मनोज भंडारी मंटू, दीप जोशी,वसुधा पंत,गिरीश मल्होत्रा,आनंद बगड़वाल,त्रिलोचन जोशी,यूथ सोसाइटी उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट,किशन गुरुरानी,लता पाण्डेय, बीएस मनकोटी,रजनी पंत,नेहा बिष्ट, पुष्पा सती,पीसी तिवारी,भारत साह और अनेक अन्य गणमान्य नागरिक एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस आयोजन ने न केवल रेडक्रॉस की सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सफलता पाई बल्कि समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित कर मानवता की भावना को और भी मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *