अल्मोड़ा-दिनांक 3 और 4 मई 2025 को द्वितीय राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में अल्मोड़ा जिले को राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता चैंपियनशिप ट्रॉफी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमें अल्मोड़ा नगर से ताइक्वांडो कोच कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी, स्वर्ण पदक विजेता,प्रशिक्षक के नेतृत्व एवं प्रशिक्षण में ललित मोहन गैड़ा स्वर्ण पदक,प्रतीक बिष्ट स्वर्ण पदक, मयंक पिलख्वल रजत पद,मयंक सिंह गैड़ा ने रजत पदक अर्जित किया।इस राज्य प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष महेंद्र सिंह,टेक्निकल डायरेक्टर गौरव सिंह,प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर नीरज कुमार, एन आई एस कोच काशीपुर एवं निरीक्षक के रूप में दयाल सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का शानदार एवं भव्य आगाज एवं समापन हुआ।उक्त प्रतियोगिता में आठ जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमें विभिन्न जिलों से लगभग ढाई सौ खिलाड़ियों ने एवं टेक्निकल ऑफिशियल ने भाग लिया। अल्मोड़ा से के आर सी रानीखेत की ताइक्वांडो टीम के कोच भरत सिंह के नेतृत्व एवं प्रशिक्षण में सर्वाधिक पदक जीतकर टीम ने द्वितीय स्थान अर्जित करने में शानदार भूमिका निभाई।अल्मोड़ा के कोऑर्डिनेटर प्रदीप जोशी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रशिक्षण कमल कुमार बिष्ट एवं सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।यह प्रतियोगिता दिनांक 3 और 4 मई 2025 को देहरादून के टच वुड स्कूल सहस्त्रधारा रोड देहरादून में संपन्न हुई।इस सफलता पर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप जोशी एवं अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट के साथ एसोसिएशन के सदस्य गणो,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,अल्मोड़ा निगम मेयर अजय वर्मा,गिरीश मल्होत्रा अध्यक्ष बॉडीबिल्डिंग पावरलिफ्टिंग अल्मोड़ा,दीपक वर्मा,जसोद सिंह बिष्ट,रूप सिंह बिष्ट,जे सी दुर्गापाल, शंकर दत्त भट्ट,हेम चंद जोशी,मनोज सनवाल,चंद्रमणि भट्ट,स्वाति तिवारी, मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,ताइक्वांडो एवं योग प्रशिक्षक अनंत बिष्ट,ताइक्वांडो प्रशिक्षक दीक्षा कांडपाल,प्रदीप गुरुरानी,गिरीश शर्मा,खेल प्रेमियों और ताइक्वांडो से जुड़े हुए खिलाड़ियों और अभिभावकों ने बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *