अल्मोड़ा-अल्मोड़ा निवासी लक्ष्मण ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से डॉक्टरेट की उपाधि हिंदी विषय में प्राप्त की।इनके विषय हिंदी आलोचना में इतिहास बोध हिंदी विभाग सोबन सिंह जीना परिसर की डॉ माया गोला वर्मा के निर्देशन में लक्ष्मण द्वारा शोध कार्य किया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की हिंदी विभाग डी एस बी नैनीताल परिसर की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निर्मला ढला,प्रोफेसर शिरीष मौर्य , प्रोफेसर चंद्रकला रावत,डॉ शशि पांडे, हिंदी विभाग एस एस जे परिसर अल्मोड़ा के प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, प्रोफेसर प्रीति आर्य,डॉक्टर तेजपाल सिंह,डॉ बच्चन लाल,डॉ आशा शैली, द्वारा लक्ष्मण के इस शोध कार्य की प्रशंसा की एवं लक्ष्मण के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *