अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में जनपद के साईबर सेल द्वारा लगातार प्रयासरत रहकर अथक प्रयासों से प्रदेश के जनपद उधमसिंह नगर,नैनीताल सहित अन्य राज्यों उप्र,बिहार,राजस्थान,दिल्ली,हिमाचल प्रदेश से आमजन के खोये कुल 51 मोबाइल फोन अलग अलग कम्पनियों के बरामद किये गये है,जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 20 हजार रुपये है।एसएसपी द्वारा आज दिनांक 5.05.2025 को बरामद कीमती मोबाइलों को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में उनके स्वामियों को सुपुर्द कर सभी को बधाई दी गयी।अपने खोये मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल स्वामियों के चेहरे में खुशी झलक रही थी।उन्होंने कहा कि मोबाइल खोने पर वापस मिलने की उम्मीद खो चुके थे लेकिन अल्मोड़ा पुलिस पर विश्वास कायम था।पुलिस ने हमारे खोये फोन बरामद कर पुलिस के प्रति हमारे विश्वास को और अधिक बढ़ाया हैं।सभी ने अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।अल्मोड़ा पुलिस ने जनता से अपील की है कि मोबाइल खोने पर तत्काल संचार साथी पोर्टल पर आम जनमानस भी स्वयं शिकायत दर्ज करा सकते हैसाथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें, जिससे आपके मोबाइल को रिकवर करने हेतु तत्काल कार्यवाही की जा सके।अल्मोड़ा सर्विलांस टीम में उनि भुवन जोशी प्रभारी एसओजी्,अपर उनि पीटी मुदित वर्मा,कानि इन्द्र कुमार,कानि बलवंत प्रसाद,महिला कानि श्रीमती चम्पा दानू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *