अल्मोड़ा-राष्ट्रीय नीति संगठन के तत्वाधान में एडवोकेट विनोद तिवारी के नेतृत्व मेंचल रहे आंदोलन जो कि तीन सूत्रीय मांगों पर है जिनमें ग्राम पंचायत खूंट धामस सेनार रौन डाल चाण में कोसी नदी पर पुल बनाने,सड़क पर डामरीकरण करने तथा जीआईसी खूंट में पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने और उत्तराखंड में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने से संबंधित है में भीख मांगो अभियान यात्रा सेनार, खत्याड़ी और पहल क्षेत्र में निकली।
सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों द्वारा इस यात्रा को समर्थन दिया गया और विशेष रूप से महिला शक्ति द्वारा इस पूरे आन्दोलन को समर्थन दिया गया। 21 दिनों से आंदोलन का संज्ञान नहीं लेने के कारण क्षेत्रीय लोगों में जबरदस्त रोष है और महिला शक्ति ने भी आज जबरदस्त नाराजगी जाहिर की है तथा सरकार के विरुद्धनारेबाजी की। एडवोकेट विनोद तिवारी द्वारा भीख पात्र लेकर जनता से आर्थिक सहयोग लिया गया और भीख मांगी गयी। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति भी गहरा रोष व्यक्त किया।कहा कि आने वाले समय में पूरे ग्रामीण और क्षेत्र की जनता को साथ एक लेकर शहर में एक बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी चल रही है।आज के आंदोलन में मुख्य रूप से कुंती देवी,पाना देवी,बिमला देवी,मंजू देवी,सुनीता देवी,शांति देवी,भावना देवी,निर्मला देवी,आनंदी देवी,बचुली देवी,अर्जुन सिंह,नंदन सिंह,मदन सिंह,गोविंद प्रसाद,रणजीत सिंह,सुरेश तिवारी, जमन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *