बागेश्वर-बागेश्वर युवा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने रंजीत रावत एवं अर्जुन कुमार को यूथ कांंग्रेस का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।सौंपे नियुक्ति पत्र में यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार तथा कांंग्रेस के प्रति निष्ठा एवं लम्बे समय तक संगनठात्मक कार्यक्रमों में रंजीत रावत एवं अर्जुन कुमार की सक्रियता को देखते हुए इन्हें युवा कांंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद से पदोन्नत करते हुए युवा कांंग्रेस का जिला उपाध्यक्ष बनाया जाता है।जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने दोनों पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की है कि वे कांंग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।
