अल्मोड़ा-सोमवार को सामाजिक सांस्कृतिक संगठन सरकार की आली अल्मोड़ा द्वारा रामलीला मैदान सरकार की आली अल्मोड़ा में होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।होली महोत्सव में सात टीमों ने प्रतिभाग किया।मां दुर्गा शक्ति टीम न्यू इण्डिया कालोनी,देवी मन्दिर खत्याड़ी,महिला समिति सरकार की आली,रैलापाली,सिद्वेश्वर मंदिर,भुवनेश्वर महादेव महिला होली समिति,सरकार की आली द्वितीय टीमों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष अनिल गुरूरानी व ग्राम प्रधान सरकार की आली धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान उपस्थित रहे।कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल में ध्रुव टम्टा,भाष्करानंद तिवारी,नारायण थापा रहे।कार्यक्रम का संचालन बार एशोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार ने किया।कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान राधा बंगारी,पूर्व ग्राम प्रधान योगेश नयाल,भुवन पन्त,हरीश जोशी,बिट्टू शर्मा,दिनेश चन्द्र जोशी,संतोष,के सी जोशी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर सरकार की आली महिला समिति,द्वितीय स्थान पर रैलापाली,तृतीय स्थान पर मां दुर्गा शक्ति टीम रही।