अल्मोड़ा-रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 30 अप्रैल को नगर निगम सभागार में आयोजित की गई।बैठक का संचालन डॉ जे सी दुर्गापाल द्वारा किया गया।अध्यक्षता आशीष बर्मा द्वारा की गई।कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर 8 मई रेडक्रॉस दिवस को मनाने हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए। इस वर्ष रेडक्रॉस की थीम मानवता को जीवित रखने की भावना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 मई को एक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसमें वक्ता अपने विचार रखेंगे।इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता समाज सेवियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर डॉ. जे सी दुर्गापाल,गिरीश मल्होत्रा,आशीष बर्मा,शंकर दत्त भट्ट,अमित साह मोनू ,हरीश कनवाल,कृष्ण बहादुर, दीप जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *