अल्मोड़ा-भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने वरिष्ठ काँग्रेसी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयानों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि झूठ और लूट काँग्रेस की पुरानी परंपरा रही हैं।अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में खुद हरीश रावत और हरक सिंह रावत की बातचीत का वीडियो जगजाहिर हो चुका हैं।जिसमें खुद हरीश रावत तुम भी कमाओ और लूटो की बातचीत अपने ही मंत्री से कर रहे थे।उन्होंने कहा कि काँग्रेस की तुष्टिकरण की योजनाओं से उत्तराखण्ड का विकास सही दिशा में नहीं हुआ था।जिसका खामियाजा वर्तमान में उत्तराखण्ड की जनता को सहना पड़ रहा हैं।उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुँच रही हैं।जिसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहन नहीं कर पा रहे हैं।मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड लगातार विकास में शीर्ष पर हैं।कैची धाम में बाय पास बैली ब्रिज बनाने हेतु कार्यवाही गतिमान है।
प्रदेश में सड़क निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे है।सरकार ने क्वारब सड़क की गंभीरता को देखते हुए क्वारब में 3 किमी बाईपास निर्माण हेतु 1065.21 लाख का स्टीमेट शासन को गया है।क्वारब में क्रोनिक स्लिप जॉन के ट्रीटमेंट के लिए 17.14 करोड़ की स्वीकृति हो गई है,निर्माण कार्य प्रगति पर है।हिल साइड ट्रीटमेंट के लिए 51.37 करोड़ की निविदा हो गई है तकनीकी मूल्यांकन की कार्यवाही गतिमान है।
साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में सजग प्रहरी के रूप में कार्य कर रहे है।सफल राष्ट्रीय खेलो का आयोजन के साथ ही पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी का प्रावधान,सरकारी नौकरियों में 4% क्षैतिज आरक्षण,पदक विजेताओं को आउट-ऑफ-टर्न नियुक्ति,सख्त भू कानून बनाना,नकल विरोधी कानून से सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता से नियुक्तियां हो रही हैं।यू सी सी का कानून देश के लिए नजीर बन चुका हैं।चारधाम यात्रा में रिकार्ड धार्मिक श्रद्वालुओं का आगमन उत्तराखण्ड को धार्मिक पर्यटक राज्य बनाने की दिशा में मजबूती दे रहा हैं।महेश नयाल ने कहा कि काँग्रेस के नीतियों से परेशान होकर सबसे ज्यादा काँग्रेस विधायकों ने हरीश रावत की हिटलर तानाशाही में सत्ता का साथ छोड़ा था।तब से लेकर आज तक लगातार काँग्रेस के अनुभवी नेता ऒर कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं।सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को इन बातों पर बयान देना चाहिए था।भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यों से आम जनमानस में भाजपा नेतृत्व व नीतियों पर विश्वाश बढ़ा है जिसका परिणाम स्वरूप स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की।आने वाले समय में भाजपा ने पंचायत एंव सहकारिता चुनावों के लिए तॆयारिया आरम्भ कर दी हैं।
सरकार की नीतियों से आम जनमानस में विश्वास के बल पर आगामी चुनावों में भाजपा पुनः सफलता हासिल करेगी।
