अल्मोड़ा-हाई कोर्ट के अधिवक्ता को आखिरकार भिखारी बन गांधी पार्क में भिखारी बनकर भीख मांगनी पड़ी।राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में और एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में गांधी पार्क अल्मोड़ा में चल रहे आंदोलन को आज 16 दिन पूर्ण हो गए और अपने तीन सूत्रीय मांग को लेकर जिनमें मुख्यरूप में ग्राम पंचायत खूंट धामस सेनार रौन डाल चाण में कोसी नदी पर पुल बनाने और सड़क पर डामरीकरण करने तथा जीआईसी खूंट में बच्चों को पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने और पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने के लिए 16 दिनों से ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे हैं। विनोद तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय यह कहा जा रहा है कि बजट की कमी है। ऐसे में आज सभी ग्रामीणों ने मिलकर के एक अभियान चलाया है जिसमें एक रुपए से लेकर अपने श्रद्धा अनुसार भीख दे सकते हैं। उन्होंने एक भीख का पात्र रखा है जिसमें गांधी पार्क से गुजरने वाले सभी लोगों से वे भीख मांग रहे हैं ताकि उत्तराखंड सरकार की और जिला प्रशासन की गरीबी दूर की जा सके और ग्रामीण जनता की मांग को पूरी किया जा सके।वही आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र अल्मोड़ा में भी इस भीख के पात्र को लेकर वे घूमने की योजना बना रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी भीख के पात्र को लेकर के घूम जाएगा ताकि सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर किया जा सके।आज के इस कार्यक्रम में सुशील शाह,वैभव पांडे, गोविंद प्रसाद,गिरीश नाथ गोस्वामी, विकास आर्य,पूरन सिंह बोरा,भैरव गोस्वामी,मुकुल जोशी,दीपक आर्य, देवेंद्र मेहता समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *