अल्मोड़ा-मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में प्राचार्य डा सी पी भैसोड़ा के प्रयासों से लगातार रोगियों के ईलाज सम्बन्धित सुविधाओं में वृद्धि हो रही है।गठिया,बात,साईटिका सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले दर्द से मरीजों को निजात दिलाने के लिए पैलिएटिव विभाग में फिजियो गो लाईट काम्बो मशीन आई है।इस मशीन की खासियत यह है कि यह मशीन काफी छोटी है और इसका उपयोग जिले भर में कैम्प लगाकर मरीजों का ईलाज करने में भी होगा।पैलिएटिव विभाग के डा आदित्य चौहान एवं एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डा उर्मिला पलड़िया की टीम द्वारा इस मशीन से रोगियों की दर्द सम्बन्धित समस्याओं का समाधान हो सकेगा। पर्वतीय क्षेत्र अल्मोड़ा के लिए यह मशीन वरदान साबित होगी क्योंकि यहां गठिया दर्द के रोग से अनेक मरीज पीड़ित हैं। प्रैस वार्ता के दौरान मेडिकल कालेज प्रशासन के द्वारा उक्त बातें बताई गयी।इस अवसर पर डा सी पी भैसोड़ा प्राचार्य मेडिकल कालेज अल्मोड़ा,डा उर्मिला पलड़िया विभागाध्यक्ष एनस्थीसिया विभाग,डा आदित्य चौहान एनेस्थीसिया विभाग एवं डा अनिल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
