अल्मोड़ा-आज एथलेटिक्स ग्रुप द्वारा कुमाऊं मिनी मैराथन का आयोजन अल्मोड़ा में किया गया।ये मिनी मैराथन शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गयी।इस मिनी मैराथन का एक प्रमुख उद्देश्य युवाओं में खेल भावनाओं को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से मुक्त रखने का भी था।नगर के युवाओं द्वारा यह पहल की गयी।कार्यक्रम की शुरूआत शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर फूल अर्पित और द्वीप प्रज्जवलित कर की गयी।तत्पश्चात् कार्यक्रम के अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारम्भ किया।इस मिनी मैराथन में 38 लोगों ने प्रतिभाग किया।जिसमें संजय कुमार प्रथम,हरीश चन्द्र द्वितीय तथा सागर बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे।इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नीरज तिवारी,अजीत कार्की,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,कैप्टन श्याम सिंह बिष्ट, किशन लाल,हरीश कनवाल,आशीष वर्मा,कोच राजेन्द्र जोशी,दर्शन रावत,नन्दन साह,बलवन्त राणा,हरेन्द्र शैली,आशुतोष पवार,कृष्णा कुमार आदि लोग शामिल रहे।कार्यक्रम में नवल किशोर,हरीश कुमार,मोहित बिष्ट,वैभव पाण्डेय,राहुल बिष्ट, मनीष टम्टा,गणेश नेगी,अभय बिष्ट, सुमित कुमार,कमल कोरंगा,पुनीत कुमार,नीरज बिष्ट,दिशा मेहरा,लता अरोरा,विशाल अधिकारी,सूरज कुमार,सूरज बिष्ट,कुलदीप बिष्ट, उज्जवल जोशी,सागर बिष्ट,नवीन,रोहित अधिकारी,राहुल अधिकारी लोग शामिल रहे।
