अल्मोड़ा-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की न्याय यात्रा आज अल्मोड़ा पहुंची।इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध न्याय देवता चितई गोल्ज्यू देवता के मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूजा अर्चना की तथा भाजपा के दो झूठों को लेकर चितई गोल्ज्यू मंदिर में अर्जी भी लगाई।इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व विधायक ललित फर्सवान,कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी आदि भी मौजूद रहे।

