बागेश्वर-बागेश्वर के सामाजिक युवा कार्यकर्ता भीम कुमार ने उत्तराखंड में वर्तमान सरकार के चार साल बीत जाए के बाद भी बेरोजगारी के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि इन चार वर्षों में उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार युवाओं को रोजगार देने में हर मोर्चे पर विफल साबित रही है।शिक्षा,रोजगार,स्वास्थ्य तथा विकास के क्षेत्र में यह सरकार पूरी तरह विफल साबित रही है।सामाजिक कार्यकर्ता भीम कुमार द्वारा कहा गया कि इस डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नही हुआ है।भीम कुमार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार महिला एवम् युवा विरोधी सरकार है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी सरकार को एक प्रयोगशाला बना दिया है जिसमें मुख्यमंत्री तक को बदल दिया गया।उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पहाड़ को विकास प्राधिकरण जैसी समस्याएं तोहफे में दी हैं जो अब पहाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बन गयी है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार से उत्तराखंड के विकास में यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।