अल्मोड़ा-आज विहिप अल्मोड़ा की अगुवाई में पहलगाव में हुई अमानवीय एवं दर्दनाक घटना के विरोध में अल्मोड़ा जिले के मुख्य चौहान बाटा तिराहे पर पाकिस्तान एवं आतंकवाद का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।जिसकी अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष व प्रान्त विशेष संपर्क प्रमुख डॉ गोपाल सिंह नयाल ने की। कार्यक्रम में विजय सिंह सिराड़ी एडवोकेट जिला मंत्री,प्रकाश लोहानी जिला उपाध्यक्ष,भानु जोशी जिला कोषाध्यक्ष,अजय वर्मा महापौर अल्मोड़ा,गोविंद सिंह पिलख्वाल पूर्व दर्जा राज्य मंत्री,अमित साह मोनू पार्षद,दीप चंद्र जोशी एडवोकेट, दीवान सिंह लटवाल एडवोकेट,राहुल जोशी,कैलाश गुरुरानी जिला उपाध्यक्ष भाजपा,सुनील सिंह बिष्ट, दीप चंद्र कांडपाल,कमल जोशी,महेंद्र सिंह कनवाल,अर्जुन सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
