जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा लमगड़ा मंडल के चायखान न्याय पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पाण्डे ने स्व० उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एकआत्मा,मानववाद जैसे प्रगतिशील विचारधारा के जनक और अंत्योदय के प्रेरणा,प्रखर राष्ट्रवादी,महान विचार और हमारे पथ प्रदर्शक रहे।उनका मानना था कि आर्थिक योजनाओं तथा आय प्रगति का माप समाज की सीढ़ी पर पहुंते हुए व्यक्ति नहीं बल्कि सब के नीचे के स्तर पर विद्यमान व्यक्ति से होगा।कार्यक्रम कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्म रूप से मनाया गया।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री महेंद्र मेहरा,पूर्व प्रधान भुवन पाण्डे,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कपकोटी,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम,न्याय पंचायत प्रभारी शहरफाटक चिंता सिंह,मंडल मंत्री हरीश सिजवाली,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात धौनी,क्षेत्र पंचायत रजनीश अधिकारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक पाण्डे,जगदीश रावत,प्रधान संजय कनवाल,पूर्व प्रधान गंगा भट्ट,पूर्व प्रधान रमेश बोरा,प्रधान बालम सिंह,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बच्ची सिंह,पूर्व प्रधान कुंदन बिष्ट,बसंत थूवाल,मंगल फर्त्याल,पूर्व क्षेत्र पंचायत किशन अधिकारी,प्रकाश जोशी,तारा दत्त बजेठा,सुनील पाण्डे,गोलू पाण्डे सहित मण्डल के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।