अल्मोड़ा-दिनांक 22 अप्रैल को अल्मोड़ा निवासी एक 6 वर्षीय बालक को ईएनटी ओपीडी में दिखाया गया।जिसमें बच्चों के परिजनों ने नाक में जोक होने का शक बताया क्योंकि बच्चे को बीच-बीच में बाई नाक से खून निकल रहा था ऐसा होते हुए बच्चें को करीब 20 दिन हो गए थे।इस पर चिकित्सक के द्वारा बच्चे को तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और डॉक्टर अपराजित्य सिंह द्वारा दूरबीन की मदद से उस जोंक को निकाला गया जिससे बच्चा पूर्णतः स्वस्थ एवं सुरक्षित स्थिति में आया एवं उसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमित आर्य के निर्देशन में विभाग में मरीजों को ईएनटी विभाग में विभिन्न सुविधाएं,ऑपरेशन सर्जरी द्वारा प्राप्त हो रही है। विद्युत होगी मेडिकल कॉलेज में लगातार सुविधाओं का विस्तार हो रहा है जिससे मरीजों को काफी सोवियत हो रही है।
