अल्मोड़ा-भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट क्षेत्र की दो सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन जारी हैं। राष्ट्रनीति संगठन के एड. विनोद तिवारी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज सहित व्यापार मंडल व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया।धरनास्थल पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि 2012—17 तक हरीश रावत सरकार के दौरान उन्होंने विधायक रहते हुए पौधार चाण मोटर मार्ग का प्रथम चरण की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति कराकर सड़क का शिलान्यास कराया था। और कोसी नदी पर पुल की भी स्वीकृति कराई थी। लेकिन 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद इस मोटर मार्ग पर एक इंच काम नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि दोबारा विधायक बनने के बाद उन्होंने एक बार फिर मोटर मार्ग में डामरीकण का आंगणन बनाकर शासन को भेजा है। और पुल के लिए चार करोड़ 33 लाख का आंगणन वर्ल्ड बैंक को भेजा गया है उम्मीद है कि जल्द इन कार्यों को स्वीकृति मिलेगी। विधायक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश सरकार जनप्रतिनिधियों और धरने में बैठे ग्रामीणों की भावनाओं को समझेगी और ग्रामीणों की मांगों को लेकर उचित कदम उठाएगी।धरना प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला, धीरेंद्र गैलाकोटी, दीप डांगी, मदन बिष्ट, नंदन बिष्ट, जेसी दुर्गापाल, वैभव पांडे, गोविंद प्रसाद, किरण आर्या, अजय जोशी के साथ ही अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *