अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर दिनांक 22/04/2025 को आर्य कन्या इंटर कालेज,एडम्स इंटर कालेज व बीरसिवा सिनियर सेकेण्डरी स्कूल में विधिक जागरुकता शिविरों का आयोजन किया गया।आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यालय परिसरों में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया एवं शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत एक मुठ्ठी आसमान चलाकर किया गया।उपस्थित विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को नुक्सान, जंगलों में लगने वाली आग से वायु प्रदूषण, प्राकृतिक पानी के सोंत्रो का संरक्षण, वृक्षारोपण का महत्व,नालसा (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना, 2024, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह निषेध, 6 से 14 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे का निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098,भारतीय झंडा संहिता, 2022(2021 एवं 2022 यथा संशोधित)तथा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 आदि व उत्तराखंड में स्थापित प्रतिष्ठित संस्थाओं की समस्त योजनाओं/ सेवाओं को संकलित कर गत वर्ष 2023 एवं 2024 में “मेरी योजना- राज्य सरकार” तथा वर्ष 2025 में “मेरी योजना- केंद्र सरकार” नाम से तैयार की गयी 03 पुस्तक के ऑनलाइन उपलब्ध होने की जानकारी दी गई एवं आगामी 10/05/2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में बताया गया व नालसा, निशुल्क विधिक सहायता, पृथ्वी दिवस व दिनांक 10.05.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के पोस्टर व पंफ्लेट वितरित किये गए।आर्य कन्या इंटर कालेज में पृथ्वी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किये गये व अधिकार मित्र आशा भारती द्वारा गीत के माध्यम से पृथ्वी के महत्व को बताया गया। एडम्स इंटर कालेज में भी पृथ्वी दिवस पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं अधिकार मित्र संदीप द्वारा गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।शिविरो का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया।शिविरों में विद्यालयों के अध्यापकगण,अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल,आशा भारती, दीपा भण्डारी, भावना आर्या, पंकज भगत उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *