अल्मोड़ा-जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता निर्मल रावत ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से गर्मियों की शुरुआत से ही अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के आस पास नदियों के अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है।
जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने कहा कि हर साल गर्मियों में बड़े पैमाने पर नदियों में बिना सुरक्षा के नहाने जाने वाले युवा अपनी जान गंवाकर अपने परिवार को कठिनाइयों में डालते हैं।ऐसे में प्रशासन को जनसहयोग के साथ आगे आकर गर्मियों की शुरुआत से ही नदियों में न जाने को लेकर सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाए जाने की ओर बढ़ना चाहिए।प्रशासन को स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिधियों की मदद लेकर ऐसे स्थानों को रेड जोन घोषित कर पूर्ण प्रतिबंधित करना चाहिए।अगर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा तो कम उम्र में नदियों में डूबकर अपनी जान बचाने वाले युवाओं को बचाया जा सकेगा।उन्होंने अभी हाल में ही काकड़ीघाट और कोसी में डूबकर हुई मौतों का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासन को समय से मुस्तैद होकर इस ओर ध्यान देना चाहिए, हर साल गर्मियों में इस तरह की घटनाओं के कई घरों के चिराग बुझ जाते है, ऐसे में सामूहिक प्रयासों से ऐसी घटनाओं को टाला जा सकता है, प्रशासन इस ओर वक्त रहते ध्यान देकर जीरो लॉस की नीति अपनाकर ऐसी घटनाओं को रोक सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *