बागेश्वर-आज प्रातः 11 बजे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दामों के के विरोध में बागेश्वर मुख्य पेट्रोल पंप में जोरदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि लगातार पिछले एक वर्ष से पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार वृद्धि होती जा रही है जिसके कारण आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है।पूरे देश में आज महंगाई सत्तर सालों के रिकॉर्ड स्तर को तोड़ चुकी है तथा पूरी देश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है।उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमते आसमान छू रही हैं जिस कारण दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तुएं इतनी महंगी होती जा रही हैं कि आम आदमी की पकड़ से दूर होती जा रही हैं।उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग को आज इस बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई के कारण अपने परिवार का भरण पोषण तक करना मुश्किल हो रहा है।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,रिजवान खान वरिष्ठ महासचिव,कमल कोरंगा,जिला सचिव,रोहित खैर नगर अध्यक्ष,कमल बिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष कठपुरियाछीना, अजय पांडेय ब्लॉक उपाध्यक्ष,कवीन्द्र कोरंगा ब्लॉक महासचिव,संस्कार भारती ब्लॉक महासचिव,जगत नेगी उमेश मनराल आदि मौजूद रहे।
