अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा नगर क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पार्षद गणों के एक शिष्टमंडल ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड से भेंट की।इस दौरान नगर क्षेत्र में बंद पड़े समस्त कलमठों को शीघ्र खोलने एवं सड़कों पर गड्ढों की स्थिति को देखते हुए त्वरित डामरीकरण कार्य कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई।पार्षदों ने नगर क्षेत्र में लंबे समय से उपेक्षित पड़ी मूलभूत समस्याओं पर रोष प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय का प्रतीकात्मक घेराव किया। शिष्टमंडल ने स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो जनता के सहयोग से आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।नगर की जनता की सुविधाओं एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मांग की गई कि संबंधित विभाग तत्काल प्रभाव से कार्यवाही आरंभ करे।शिष्टमंडल में शामिल प्रमुख पार्षदगण वैभव पांडे,दीपक कुमार,अनुप भारती,मधु बिष्ट, नवीन कुमार आर्य,मुकेश कुमार,हेम तिवारी,गुंजन चम्याल,चंचल दुर्गापाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *