अल्मोड़ा-सर्वदलीय महिला संस्था अल्मोड़ा द्वारा विगत 18 मार्च को आयोजित होली कार्यक्रम चुनाव आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया था।जिस संदर्भ में संस्था का शिष्टमंडल विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से मिला एवं उनके सहयोग से जिलाधिकारी से हुई वार्ता के उपरान्त पर्व की गरिमा एवं महिलाओं के सम्मान को समझते हुए जिलाधिकारी द्वारा महिला सर्वदलीय संस्था को दिनांक 31 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करते हुए कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।संस्था की बैठक में 31 मार्च को मां नन्दा देवी मंदिर के प्रांगण में पारंपरिक होली एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह संपन्न कराने का निर्णय लिया गया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।महिला संस्था द्वारा नगर के सभी कला प्रेमियों,संभ्रांत नागरिकों एवं मातृ शक्ति से होली मिलन समारोह में पधार कर संस्था का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।बैठक में संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा,सचिव विद्या बिष्ट,व्यवस्थापक गीता मेहरा,भगवती बिष्ट,लक्की वर्मा,विमला बोरा,भगवती बिष्ट,किरन साह,सोनिया कर्नाटक, गीता आर्या,सुधा पंत,मोहनी कनवाल, प्रेमा बिष्ट आदि शामिल रहे।