अल्मोड़ा-राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में गांधी पार्क में चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा।गौर तलब हो कि ग्राम पंचायत खूंट धामस सेनार रौन डाल में कोसी नदी पर पुल बनाने और सड़क का डामरीकरण करने तथा जीआईसी खूंट विद्यालय में पानी व्यवस्था को सुनिश्चित करने को लेकर स्थानीय लोग धरने पर बैठे हैं।आज धरने में उत्तराखंड क्रांति दल के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग़ कर समर्थन दिया।वहीं दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने भी धरने में अपना प्रतिभाग किया। राज्य आंदोलनकारी भुवन कठायत द्वारा भी आज आकर धरने को समर्थन दिया और जिला प्रशासन तथा सरकार पर कड़े हमले किए।इस अवसर पर एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार को किसी भी हालत में हमारी मांगे पूर्ण करनी होगी और मांगे पूर्ण होने तक हमारा धरना जारी रहेगा।आज आंदोलन में गिरीश नाथ गोस्वामी यूकेडी,पूरन सिंह बोरा,नंदन सिंह बिष्ट,दीपक सिंह,निखिल सिंह,मदन सिंह बिष्ट,जोगा सिंह कनवाल,मनोज सिंह कनवाल,गोविंद प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *