अल्मोड़ा-उत्तराखंड संस्कृत अकादमी देहरादून द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ के छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।जिसमें पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष के छात्र विक्की भट्ट तथा तनुज परगांई ने प्रथम स्थान सम्मान सहित प्राप्त किए।कमल सुयाल, पंकज उप्रेति,वैभव जोशी,हिमांशु तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर के विद्यालय तथा अपने गांव के नाम रोशन किए।आश्रम के संस्थापक परम पूज्य तपस्वी बाबा श्री कल्याण दास महाराज ने भी बालकों की खूब सराहना की एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद देते हुए कहा कि यही बच्चे कल हमारी अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर आश्रमस्थ प्रबंधक स्वामी कपिलेश्वरानन्द,महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद,विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक स्वरूप,नीति जोशी,निरपाल सिंह,कल्पना डालाकोटी,पूर्णिमा नयाल,विनय तिवारी आदि सभी उपस्थित रहे।
