अल्मोड़ा-आज जागनाथ संघर्ष समिति वृद्धजागेश्वर क्षेत्र जनों द्वारा चौघानपाटा में क्षेत्र ग्रामसभा थिकलना,ऐरिखन,नायल,बोड़ा,थाला,धौलनैली,निसनैली,कटुजिया,कोटा, त्रिनैली समेत अनेक गाँवो की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया।साथ ही जिला प्रशासन तहसीलदार अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।इस अवसर पर लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे पूरी ना होने पर भविष्य में जन आंदोलन किया जाएगा।आचार संहिता का पालन करते हुऐ ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अपनी बात रखी गयी।सामाजिक कार्यकर्ता हरीश भट्ट ने कहा कि 30 से 35 किलोमीटर क्षेत्रफल के क्षेत्र में सैकड़ों लोग निवास करते हैं लेकिन अभी भी वहां मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।लगातार लम्बें समय से इस दुर्गम घाटी की आवाज को उठाने का काम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व युवाओ ने किया।लेकिन उनकी बातों पर शासन प्रशासन के द्वारा कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उनकी माँगे तात्कालिक व भविष्य की परिस्थितियों को देखते हुऐ हैं।उन्होंने माग की कि पनुवानौला चौराहे से धार्मिक नगरी वृद्धजागेश्वर तक तत्काल डामरीकरण हो,जौलबाज से थिकलना तक रोड की हालात ऐसी है कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती हैं और सभी नागरिकों की माँग भी हैं कि जौलबाज से थिकलना तक रोड के चौडीकरण से लेकर डामरीकरण राज्य सरकार द्वारा जल्द किया जाये,मंगलता त्रिनैली मोटर मार्ग निर्माण में ग्रामीण जनों के आम रास्ते और पाईपलाइन क्षतिग्रस्त है बार बार आग्रह पर भी पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा कार्य नही किया गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसे दुरूस्त किया जाए,जामड़ी -कटुजिया से चरचालिखान तक मोटरमार्ग निर्माण हो,बिजली लाईन की हालात पूरे क्षेत्र में खराब हैं समय समय पर लाइट बंद हो जाती है लाईन जगह जगह पर क्षतिग्रस्त है,बार बार अल्मोड़ा बिजली विभाग को अवगत करने के उपरांत आजतक इस पर कार्य नही किया गया,इसे दुरूस्त किया जाए।ग्रामसभा धौलनैली तोक निसनैली में मग्गरूडोल पेयजल योजना क्षतिग्रस्त है जिससे सैकड़ो लोगो को पीने के पानी की दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत धौलनैली के ग्राम निसनैली में पेयजल के समाधन हेतु तल्लीडनखाली के मोहन्याधार से निसनैली तक नई पाइपलाइन निर्माण हो,मुख्य मोटर मार्ग कोटा से कोटा गांव तक सड़क निर्माण,थाला मुख्य मोटर मार्ग से अनु० जा० बस्ती डनखाली तक मोटरमार्ग निर्माण,क्षेत्र की जनसंख्या व आवश्यक्ताओं को देखते हुये बैंक की शाखा या पोस्ट ऑफिस की शाखा खोली जाये,क्षेत्र जनों को रोजगार मिल सके इसके लिऐ छोटी फैक्ट्रियां सरकार द्वारा स्थापित की जाये,क्षेत्र में प्राईमरी हेल्थ सेंटर की स्थापना हो।वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था हेतु डाक्टर व फार्मासिस्ट सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाये।संघर्ष समिति के अध्यक्ष व युवा नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि समस्याओं का यदि निराकरण एक माह के भीतर नही किया गया तो सैकड़ो ग्रामीण जन आंदोलन करने को बाध्य होंगें।गोपाल भट्ट ने कहा कि सरकार आज पलायान रोकने के बड़े बड़े वादे कर रही है लेकिन ग्रामीण जनों को मूलभूत सुविधा देने में विफल रही है।आगामी विधानसभा चुनावो में रोड़ नही तो वोट नहीं नारे के साथ मतदाता चुनाव का बहिष्कार करेगें जिसमे ग्राम सभा बोड़ा थाला से प्रधान प्रतिनिधि गोपाल राम,ग्रामसभा धौलनेली से प्रधान प्रतिनिधि गोकुल वाणी,पूर्व प्रधान दीवान राम,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र राम,उप प्रधान बोड़ा केवल भट्ट, कटुजिया गांव से भुवन भट्ट,हरिप्रधान भट्ट,जय दत्त भट्ट,पंकज जोशी,बसन्त बिनवाल,नवीन कर्नाटक,गोपाल सिजवाली,बहादुर राम,ललित गोस्वामी,पंकज कुमार,हयात वाणी,
मोहित भट्ट,शरद कुमार,गोविंद प्रसाद, नीरज कुमार,रवीन्द्र कुमार,कमल भट्ट, हीरा सिंह,हिमांशु वाणी,संजय भैसोड़ा, सुधांशु बिष्ट,रेणु वाणी,चंद्र बल्लभ भट्ट
आदि रहे।