अल्मोड़ा-दिनांक 11 अप्रैल 2025 को शराब बार के विरोध में पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी ने छात्र छात्राओं के साथ मिलकर खत्याड़ी से कॉलेज तक हस्ताक्षर अभियान चलाया।खत्याड़ी,इंद्रा कॉलोनी,बेस अस्पताल के आसपास, लोअर माल रोड आदि जगहों पर लोगों से हस्ताक्षर कराए।एसएसजे परिसर के छात्र छात्राओं से भी शराब बार खोलने के विरोध में हस्ताक्षर कराए गए।हस्ताक्षर अभियान में पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी, रोहित बोरा,राहुल फुलेरा,सौरभ बिष्ट, मोहन चौहान,रंजना गैड़ा,हिमांशी रावत,गुंजन कैड़ा,पुष्पा,उज्ज्वल नेगी, प्रदीप भाकुनी,गोविन्द आदि रहे।
