अल्मोड़ा-आज लोअर माल रोड इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी में स्थानीय निवासियों,अध्यनरत छात्रों एवं महिलाओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इंदिरा कॉलोनी में प्रस्तावित शराब बार खुलने का पुरजोर विरोध किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी दिनांक 10 अगस्त 2019 एवं 27 अगस्त 2021 में भी क्षेत्रवासियों द्वारा शराब बार का विरोध करने पर ही बार स्थगित किया गया था।कहा गया कि बहुत दुख का विषय है कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के ठीक सामने शराब बार खोलकर नौनिहालों,बच्चों एवं छात्रों का जीवन खराब/बर्बाद करने का षड्यंत्र कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है।बताया गया कि इस संबंध में 21 मार्च 2025 को जिलाधिकारी व आबकारी अधिकारी एवं 22 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 2 अप्रैल 2025 को कुमाऊं कमिश्नर को भी स्थानीय जनता, मातृशक्ति और अध्यनरत छात्र,छात्राओं द्वारा प्रस्तावित शराब बार ना खोले जाने हेतु ज्ञापन दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि इस क्षेत्र में विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए सुदूर क्षेत्रों कपकोट,कांडा बागेश्वर,शेराघाट,लमगड़ा,जैंती, हल्द्वानी,नैनीताल,ऊधमसिंह नगर आदि अन्य क्षेत्र से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।यहां बार खोलने का कुत्सित प्रयास इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।कहा गया कि यदि फिर भी क्षेत्र में बार खोलने का प्रयास किया गया तो समस्त क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और किसी भी अप्रिय घटना के लिए पूर्ण रूप से आबकारी विभाग और प्रशासन जिम्मेदार होगा।इस अवसर पर इन्द्रा कालोनी की पार्षद गीता बिष्ट सहित न्यू इंदिरा कॉलोनी के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *