अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पाताल देवी मे झंडा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने किया।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कार्यक्रम में आये सभी कार्यकर्ताओ को 45 वें वर्ष पूर्ण तथा 46 वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनायें व बधाई दी।उन्होंने कहा अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा थाअधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा तब भारतीय जनता पार्टी के केवल 2 सांसद थे और 1998 में अटल बिहारी बजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी तथा 2014 से तीसरी बार सरकार बनी। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा ने 46 वें वर्ष में प्रवेश करने की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें दी।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 80 करोड़ जनता की चिंता की कि कोई भूखा न रहे कोई भूखा न सोये। उन्होंने कहा भारत को विश्व गुरु बनने से अब कोई नही रोक सकता हैं।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुआ कहा कि हमारा संगठन पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत कर इस पार्टी को खड़ा किया है।आज हमारी अनेक राज्यों में सरकार चल रही है और कई राज्यों में लगातार पांचवीं तो कहीं लगातार तीसरी और कही दुसरी बार सरकार बनी है।केन्द्र में भी तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है।ये सब करोड़ो कार्यकर्ताओं की बदौलत हुआ है।मेयर अजय वर्मा ने कहा कि हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन हैं।सबसे ज्यादा विधायक व सांसद हैं और इस पावन पर्व पर सभी को शुभकामनायें दी।पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल ने कहा कि राज्य से लेकर केन्द्र तक हमारी सरकार हैं।भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी बड़ी है। कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने सभी को 46 वे वर्ष में प्रवेश करने की बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक तथा पूर्व दर्जामंत्री ए. के. सिकंदर पवार ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल,प्रकाश भट्ट,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला मंत्री महेश बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,पूर्व नगर अध्यक्ष पार्षद अमित शाह मोनू,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, पार्षद मुकेश जोशी,मनोज जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,पूर्व मंत्री संदीप श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री व सभासद मनीष जोशी,ललिता पंचपाल,वरिष्ठ नेता गोपाल जीना,पूर्व एससी जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,पूर्व सभासद जगमोहन सिंह बिष्ट,दीपक बर्मा,त्रिलोचन जोशी,पूर्व नगर मंत्री दीक्षांत पवार,पूर्व नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,मनोज सनवाल,मनोज तिवारी,सुनील कर्नाटक,नमित जोशी,हिमाल शर्मा,नमन गुरूरानी,प्रमोद पवार,अभय साह,नरेन्द्र बिष्ट सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *