अल्मोड़ा-आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि एक और जहां गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर लगातार आठ दिनों से दिन रात चल रहे उनके व आम आदमी पार्टी के धरने को अब कई संगठनों और शहर के निवासियों का साथ मिल रहा है।वहीं अब सरकार के मंत्रियों द्वारा भी इस फैसले को अव्यवहारिक बताया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार से यह सवाल पूछती है कि अगर आप इस फैसले को गलत मानते हो तो त्रिवेन्द्र रावत ने जब ये घोषणा की तब आप सब केबिनेट मंत्री थे आपने तब इस फैसले का विरोध क्यो नहीं किया?आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने सरकार और उसके मंत्रियों पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि भ्रम फैलाने का काम ना करें और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत स्पष्ट करें कि अल्मोडा वासी कुमाऊँ मंडल का हिस्सा हैं या नहीं?अल्मोडा को कुमाऊँ मंडल से हटाकर गैरसैंण कमिश्नरी में जोड़ने के सरकार के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी अब और भी मुखर हो रही है।अल्मोड़ा के बाद अब जैंती,चितई और बागेश्वर में भी आम आदमी पार्टी आंदोलन कर रही है ।इस दौरान हजारों की संख्या में अल्मोड़ा वासियों ने सिग्नेचर और पोस्टकार्ड के माध्यम से आम आदमी पार्टी के इस अभियान का समर्थन किया है।कार्यकर्ताओं ने और जनता ने जोरदार नारेबाजी कर अल्मोड़ा को कुमाऊं में ही रखे जाने की जाने की मांग की।बता दें कि आप उपाध्यक्ष आप कार्यकर्ताओं के साथ अल्मोड़ा को गैरसैंण कमिश्नरी से हटाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।जहां वो दिन रात धरने स्थल पर ही बैठ कर अपनी मांगों को मनवाने की मांग कर रहे हैं।आप उपाध्यक्ष की मांग है कि सरकार गैरसैंण कमिश्नरी से अल्मोड़ा को हटाकर यहां की जनभावनाओं का सम्मान करे।धरने पर बैठे आप उपाध्यक्ष ने कहा ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कुमाऊं और अल्मोड़ा की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले को वापिस न लिया जाय।इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,एन एल साह,जगमोहन फर्त्याल,अखिलेश टम्टा,रोहित सिंह,संगठन मंत्री मनोज गुप्ता,रजनी पंत,योगेंद्र अधिकारी, पारस नेगी,देव सिंह टगडिया,दानिश कुरेशी,दिनेश कुमार,नीरज सिंह,प्रकाश कांडपाल,नवीन चन्द्र आर्य,खलील अहमद,एस आर बेग, दानिश कुरेशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।